श्रावस्ती:जनपद के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में एक तालाब में ढाई महीने के भीतर तीन लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। हाल ही में बीते सोमवार को करीब 3:00 बजे एक लापता महिला और उसकी एक वर्षीय बेटी के शव इसी तालाब से बरामद हुए। इन घटनाओं के बाद स्थानीय ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। दरअसल, इमलिया गांव निवासी 35 वर्षीय शबीना अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ बीते सोमवार तड़के लगभग चार बजे घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने रात से उसकी तलाश की। बाद में छोटा करनपुर के पास स्थित इसी तालाब में महिला और मासूम का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान की। घटना की सूचना मिलते ही हरदत्त नगर गिरंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि मृतका शबीना की शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले करीब पांच वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग ढाई महीने पहले भी इसी तालाब में नहाते समय पटपरगंज गांव के एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। महिला और मासूम बच्ची की हालिया मौत के बाद तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के आसपास कई गांव हैं और बच्चे खेलते-खेलते अक्सर तालाब के करीब पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की घेराबंदी करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं।
श्रावस्ती तालाब में महिला-बेटी समेत अब तक तीन की मौत:ढाई महीने में तीसरी घटना, तालाब के पास सुरक्षा उपाय की मांग