सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में शासन ने बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य सेक्टर की ‘पेयजल हेतु व्यवस्था योजना’ के तहत सिसवा नगरपालिका के छह वार्डों में पाइपलाइन विस्तार और हाउस कनेक्शन का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने कुल 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 7 लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं। नगर विकास अनुभाग-5 के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश में इन कार्यों को मंजूरी दी गई है। योजना के तहत वार्ड 15 कबीर नगर और वार्ड 18 लक्ष्मीबाई नगर में पाइपलाइन विस्तार एवं हाउस कनेक्शन के लिए 39.99 लाख रुपये, वार्ड 17 इंदिरा नगर में 17.52 लाख, वार्ड 20 दीनदयाल नगर में 39.99 लाख, वार्ड 3 सुभाष नगर में 39.99 लाख, वार्ड 22 नेहरू नगर में 37.04 लाख और वार्ड 1 अंबेडकर नगर में 39.97 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी स्वीकृति और निर्धारित टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कार्य शुरू कराया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समयसीमा और वित्तीय नियमों के अनुपालन की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाना नगरपालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन से मिली इस स्वीकृति से छह वार्डों में पाइपलाइन विस्तार और घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाने का रास्ता साफ होगा। कार्यों को नियमानुसार जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके।
सिसवा नगरपालिका में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार:छह वार्डों में पाइपलाइन विस्तार और हाउस कनेक्शन के लिए 2.14 करोड़ स्वीकृत, पहली किस्त में मिलेंगे 1.07 करोड़ रुपए
और पढ़ें
›
बस्ती – 60 बीघा में काला नमक धान की खेती कर अभिष पांडे ‘सोनू’ ने रचा नया कृषि अध्याय, अनोखी सोच और बुलंद हौसले को हर तरफ मिल रही सराहना
›
जमुनहा के अधिवक्ता तीन दिन न्यायिक काम से दूर रहेंगे:न्यू मार्डन बार एसोसिएशन ने 5 से 7 नवंबर तक न्यायिक, रजिस्ट्री और राजस्व अदालतों का काम न करने का ऐलान किया
›
बिना तिरपाल कचरा ढो रहे डंपर:बागापार-समरधीरा मार्ग पर दुर्गंध से राहगीर परेशान, लोगों ने कार्रवाई की मांग की
