Home लेटेस्ट न्यूज़ बलरामपुर एसपी ने कार्यालय में की जनसुनवाई:समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों...

बलरामपुर एसपी ने कार्यालय में की जनसुनवाई:समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
3


बलरामपुर पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने 1 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण की प्रकृति के अनुसार संबंधित थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों से गूगल मीट के माध्यम से तत्काल संवाद किया। उन्होंने सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर समयबद्ध, प्रभावी और विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि विवाद और चकबंदी से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पैमाइश और निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति के तहत जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया। साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों को साइबर सेल को स्थानांतरित कर 24 घंटे के भीतर आवेदक से संपर्क कर कार्रवाई शुरू करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को जनता के साथ शिष्ट और संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को ध्यान से सुनकर तत्काल मदद की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा स्वयं उनके स्तर से की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here