बिना तिरपाल कचरा ढो रहे डंपर:बागापार-समरधीरा मार्ग पर दुर्गंध से राहगीर परेशान, लोगों ने कार्रवाई की मांग की

0
6

बागापार से समरधीरा की ओर जाने वाले मार्ग पर कचरे से लदे डंपर ट्रकों का बिना तिरपाल ढके आवागमन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार कचरे से भरे डंपर इस मार्ग से गुजर रहे हैं। खुले में कचरा ले जाने के कारण रास्ते में कचरे के अंश गिर रहे हैं, जिससे सड़क पर गंदगी फैल रही है। डंपरों से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आशंका है कि सड़क पर बिखर रहे कचरे से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। राहगीरों ने सवाल उठाया कि आखिर ये डंपर कहां से कचरा लोड कर कहां ले जा रहे हैं? बिना तिरपाल ढके कचरे का परिवहन किसकी अनुमति से किया जा रहा है? जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? राहगीर दीपक कुमार, सुभाष जायसवाल, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार और अमरजीत ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर डंपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कचरे का परिवहन पूरी तरह ढककर कराया जाए, ताकि सड़क पर गंदगी न फैले और लोगों को दुर्गंध से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here