मुजाहना बुजुर्ग के मुख्य मार्ग पर कचरा फैला:घास-फूस और गंदगी से रास्ता संकरा, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी

0
2

महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक के सिंदुरिया थाना क्षेत्र स्थित मुजाहना बुजुर्ग गांव के मुख्य मार्ग पर कचरा, गंदगी और घास-फूस फैला है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीण रंगीलाल, दीनदयाल और जितेंद्र का कहना है कि कचरा जमा होने से रास्ता संकरा हो गया है। पैदल चलने वालों के साथ साइकिल और बाइक सवारों को भी रोज परेशानी होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के बाद कीचड़ और गंदगी से रास्ते की हालत और खराब हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी सफाई नहीं कराई गई। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन और ग्राम प्रधान से मुख्य मार्ग की जल्द सफाई कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here