साइकिल-सवार की मौत के छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं:एसपी के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

0
5

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में साइकिल सवार अमरनाथ की मौत के छह दिन बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ है। उनकी पत्नी पूनम देवी ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अमरनाथ साइकिल से मिठौरा जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
पूनम देवी ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए 2 नवंबर को सिंदुरिया थाने में शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
मामला सोशल मीडिया पर उठने के बाद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया और थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बावजूद परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है।
थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। शिकायत के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here