खेसरहा ब्लॉक के छितही गांव में बुधवार को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई। कन्या संक्रांति के मौके पर हुई इस पूजा में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माला चढ़ाई। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कारखानों, कार्यस्थलों और घरों में मशीनों, औजारों और वाहनों की भी पूजा की गई। माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मांड के पहले वास्तुकार और शिल्पकार हैं। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा भंडारा रखा गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामफेर विश्वकर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, रामप्रताप विश्वकर्मा, पाथर, लल्लन, झीनक विश्वकर्मा, शंभूनाथ मिश्र, डॉ. संजय मिश्रा और शशिविंद मिश्र समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
‘चूड़ी पहनो और औकात में रहो’, रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और...
रायबरेली में सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद उस वक्त बेहद गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली...






















