जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम करीब चार बजे जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद और अपर जिलाधिकारी ललित कुमार मौजूद रहे। बैठक में डीएम ने नागरिकों से जनगणना के दौरान सही और पूरी जानकारी देने की अपील की। उन्होंने ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। इसके लिए जिले में 2721 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतदाता 16 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी जुटाएंगे। दो चरणों में होगी जनगणना जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों का विवरण जुटाएंगे। पांच चार्जों में दिया गया प्रशिक्षण जनगणना के लिए जिले में दो मास्टर ट्रेनर्स ने 42 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया। इसके बाद इन फील्ड ट्रेनर्स ने पांच चार्जों में 2721 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया। यही कर्मचारी जिले में जनगणना का काम पूरा कराएंगे। डीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं तैयार करने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी चार्जों को पंपलेट, पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- जनगणना में कोई भी परिवार और सदस्य छूटना नहीं चाहिए। नागरिक घर पहुंचने वाले अधिकृत प्रगणकों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।
श्रावस्ती में जनगणना की तैयारी पूरी:2721 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण; 16 नवंबर से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे लोग
और पढ़ें
›
धनतेरस पर नासिरगंज बाजार में खरीदारी:बर्तन, पूजा सामग्री, दीये और आभूषण खरीदने पहुंच रहे लोग
›
कटहरी- सबया में लक्ष्मी प्रतिमाएं पंडालों तक ले जाई गईं:धनतेरस पर गाजे-बाजे के साथ निकलीं प्रतिमाएं, मूर्तिकार रामेश्वर प्रजापति ने बताया- पिछले साल से बेहतर रही बिक्री
›
चौकी इंचार्ज का तबादला:दुबौलिया थाने में विदाई, अब घघौवा चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगे
