सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में एक 22 साल की युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उससे संबंध बनाए। अब वह आठ महीने की गर्भवती है और युवक शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने सोमवार को इटवा थाने में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। युवती के अनुसार, शादी का आश्वासन मिलने के कारण वह गर्भवती हो गई। युवती का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद जब उसने युवक से शादी की बात की, तो वह टालने लगा। करीब दो महीने पहले युवती ने युवक से कोर्ट मैरिज करने को कहा था। आरोप है कि तब युवक ने सावन बीतने के बाद कोर्ट मैरिज करने का वादा किया था। पीड़िता के अनुसार, सोमवार को जब उसने दोबारा युवक से शादी और कोर्ट मैरिज की बात की, तो युवक और उसके परिवार के सदस्यों से झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवक और उसके परिजनों ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ इटवा थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने बताया कि जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इटवा में गर्भवती युवती से शादी से इनकार:युवक पर संबंध बनाने और मारपीट का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की