दीपावली से एक दिन पहले, रूप चतुर्दशी पर शनिवार को मुंडेरवा में रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की कतार लगी। त्योहार के चलते गैस की मांग बढ़ी और कई लोग सुबह से पहले ही एजेंसी पहुंच गए। कुछ उपभोक्ता भोर में पहुंचकर लाइन में बैठ गए थे। गैस वितरण कर्मचारियों के पहुंचने के बाद सुबह करीब 10 बजे सिलेंडर बांटना शुरू हुआ। ग्राहकों की संख्या ज्यादा होने के कारण वितरण तेजी से किया गया। दोपहर करीब 12 बजे तक सभी सिलेंडर खत्म हो गए। कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए लौटना पड़ा। गैस एजेंसी संचालक चंद्रप्रकाश ने बताया कि वितरण के लिए कुल 450 सिलेंडर मिले थे। सभी सिलेंडर नियमानुसार उपभोक्ताओं को बांट दिए गए।
और पढ़ें
›
महराजगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सिलेंडर फटा:फरेंदा में मकान की दीवार ढही, महिला घायल
›
रिद्धि-सिद्धि ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट में अब 24 घंटे मिलेगी स्वादिष्ट भोजन की सुविधा
›
लक्ष्मणपुर बाजार में दीपावली की खरीदारी धीमी:गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, पूजा सामग्री और पटाखों की दुकानें सजीं; दुकानदारों ने बारिश और महंगाई को बताया वजह
