Home देश बस्ती में आमी नदी में मिला बुजुर्ग का शव:6 दिन से लापता...

बस्ती में आमी नदी में मिला बुजुर्ग का शव:6 दिन से लापता था, बेटे ने पहचान की; 23 अगस्त को घर से निकले थे, 26 को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

0
4
बस्ती में आमी नदी में मिला बुजुर्ग का शव:6 दिन से लापता था, बेटे ने पहचान की; 23 अगस्त को घर से निकले थे, 26 को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह आमी नदी में एक बुजुर्ग का शव बहता मिला। छपिया गांव के पास समय माता मंदिर के नजदीक करीब 11 बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने शव की पहचान अपने पिता राम सिरपत चौधरी (60-65) के रूप में की। वह रुधौली थाना क्षेत्र के करमा कला गांव के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। 23 अगस्त को घर से बिना बताए निकले थे परिजनों ने बताया कि राम सिरपत चौधरी मानसिक रूप से कमजोर थे। वह 23 अगस्त की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच घर से बिना बताए चले गए थे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों की सूचना पर 26 अगस्त को रुधौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 6 दिन बाद नदी में मिला शव गुमशुदगी दर्ज होने के छह दिन बाद मंगलवार सुबह राम सिरपत चौधरी का शव आमी नदी में मिलने से परिवार में मातम छा गया। शव नदी में कैसे पहुंचा और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राम सिरपत चौधरी की मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here