महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग घर में रखे गैस सिलेंडर तक पहुंची और वह फट गया। धमाके से मकान की एक दीवार ढह गई और दरवाजा टूट गया। आग गणेश यादव के घर में लगी थी। परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें घर के सामान तक फैल गईं। आग और सिलेंडर फटने से घर का काफी सामान जल गया। इस घटना में गणेश यादव की पत्नी गीता देवी घायल हो गईं। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और परिवार की मदद की। गीता देवी का गोरखपुर में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र प्रताप सिंह से पूछे जाने पर बताया कि गीता देवी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। और आगे की कार्रवाई में लगी है
और पढ़ें
›
जनगणना 2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा:श्रावस्ती में 670 प्रगणक और 100 सुपरवाइजर प्रशिक्षित, 12 फील्ड ट्रेनरों ने दिया प्रशिक्षण
›
मुंडेरवा में 450 गैस सिलेंडर बांटे गए:दोपहर 12 बजे तक स्टॉक खत्म, कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे
›
रिद्धि-सिद्धि ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट में अब 24 घंटे मिलेगी स्वादिष्ट भोजन की सुविधा
