जनगणना 2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा:श्रावस्ती में 670 प्रगणक और 100 सुपरवाइजर प्रशिक्षित, 12 फील्ड ट्रेनरों ने दिया प्रशिक्षण

0
0

श्रावस्ती में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। इसमें 670 प्रगणक और 100 सुपरवाइजर प्रशिक्षित हुए।
जमुनहा के बीरगंज स्थित लॉर्ड कृष्ण पब्लिक इंटर कॉलेज में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को 12 फील्ड ट्रेनरों ने पूरा कराया। इसका आयोजन तहसील जमुनहा के चार्ज अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रियाओं, काम करने के तरीके और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना का काम सही तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
जनगणना के तहत पहले स्व-गणना होगी। इसमें देश के नागरिक खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी जुटाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here