BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर सीएचसी में बारिश के बाद बढ़े मौसमी-बीमारियों के मरीज:तीन दिन की...

मल्हीपुर सीएचसी में बारिश के बाद बढ़े मौसमी-बीमारियों के मरीज:तीन दिन की बारिश से बढ़ी भीड़, रोजाना 300 मरीज पहुंच रहे अस्पताल

0
2

जमुनहा विकासखंड के मल्हीपुर में तीन दिन की बारिश के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी मल्हीपुर के चिकित्सक डॉ. पंकज सोनकर ने बताया कि सर्दी, जुकाम और बुखार जैसे मौसमी बीमारियों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद ठंडक और नमी बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। डॉ. सोनकर ने लोगों से बारिश में भीगने से बचने, साफ पानी पीने और तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।

संबंधित खबरें