BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट बुधवार को INDIA गंठबंधन की बैठक, अखिलेश यादव नही लेगे हिस्सा

बुधवार को INDIA गंठबंधन की बैठक, अखिलेश यादव नही लेगे हिस्सा

0
0

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों को लेकर विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। पार्टी की ओर से उनकी जगह एक अन्य नेता बैठक में हिस्सा लेगा। सपा ने बताया है कि अखिलेश यादव 30 सितंबर को लखनऊ में आयोजित किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, इस कार्यक्रम को लेकर उनकी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत भी हुई है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा है कि पहले से निर्धारित कार्यक्रमों के कारण अखिलेश बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़ी व्यस्तताओं का भी उल्लेख किया।

संबंधित खबरें

उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। पार्टी सांसद संजय राउत के मुताबिक, पार्टी 2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि शिवसेना (UBT) इस प्रदर्शन का समर्थन करेगी।

कई बड़े विपक्षी नेता हो सकते हैं शामिल
INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी के भी बैठक में पहुंचने की उम्मीद है।

इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी के बैठक में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

बैठक में विपक्षी दल SIR प्रक्रिया, मतदाता सूचियों और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर अपनी आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।