बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में मनौरी पुल के पास मंगलवार सुबह 55 साल के एक शख्स मछली पकड़ते समय गहरे पानी में गिर गए। संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं, पर कोई सुराग नहीं मिला है। मनौरी डाड़ी गांव के दिलीप कुमार उर्फ विशंभर सुबह करीब 7:30 बजे मनौरी पुल पर मछली पकड़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिरे और तेज बहाव में ओझल हो गए। लोगों ने पुलिस को खबर दी। गोताखोर नदी में कर रहे तलाश सूचना मिलते ही मनौरी चौकी प्रभारी उपेंद्र शर्मा और वाल्टरगंज प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दिलीप कुमार की खोज शुरू की गई। काफी देर तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। परिजन भी मौके पर हैं। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में उनकी तलाश में जुटे हैं।
मछली पकड़ते समय गहरे पानी में गिरा अधेड़:बस्ती के मनौरी पुल के पास तेज बहाव में लापता, तलाश जारी
और पढ़ें
संबंधित खबरें











































