जनपद श्रावस्ती पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु लगातार तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी कर उनके स्वामियों को वापस दिलाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा सर्विलांस सेल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अपराध श्री अवधेश कुमार सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में *सर्विलांस सेल* व *जनपद के समस्त थानो* के द्वारा *CEIR पोर्टल* के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं जनसम्पर्क प्रार्थना पत्रों के आधार पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा *आधुनिक तकनीकी संसाधनों, मोबाइल IMEI ट्रैकिंग,* लोकेशन एवं नेटवर्क डेटा का विश्लेषण करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश की गई। सर्विलांस टीम के अथक एवं सराहनीय प्रयासों के फलस्वरूप *76 आवेदकों के कुल 76 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹22 लाख 40 हजार* है, सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन को आज दिनांक 07.11.2026 को *पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष* में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित आवेदकों को विधिवत सुपुर्द किया गया।
मोबाइल फोन प्राप्त करने आए आवेदकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए तथा अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने एवं साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तकनीक का अधिकतम उपयोग कर रही है। सर्विलांस सेल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा सर्विलांस सेल एवं जनपद के समस्त थानों पर *CEIR पोर्टल* पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
*बरामदगी करने वाली टीम का विवरण*:-
1. उ0नि0 राणा विशाल प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट टीम श्रावस्ती।
2. का0 अभिषेक कुमार सिंह, सर्विलांस सेल श्रावस्ती।
3. का0 चरन सिंह
4. का0 सूरज कुमार,
5. का0 सरोज कुमार
6. का0 हिमांशु मणि त्रिपाठी
*जनपद के समस्त थानों की टीम*
