*पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आमजनमानस को दिलाया सुरक्षा का भरोसा एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।*
आज दिनांक 07.11.2026 को शुभ दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा थाना इकौना क्षेत्रांतर्गत कस्बा इकौना के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च (फुट पेट्रोलिंग) किया गया।
पैदल मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनमानस एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को पर्व के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की मुस्तैदी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*पैदल मार्च के दौरान उपजिलाधिकारी इकौना, क्षेत्राधिकारी इकौना श्री आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।*
*श्रावस्ती पुलिस की अपील- दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। आपकी सुरक्षा श्रावस्ती पुलिस की प्राथमिकता है।*
