महराजगंज में शनिवार को सिविल लाइन कोतवाली के पास श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें 51-51 दीप जलाए गए और भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला प्रचारक विनय जी भाई साहब ने दीप जलाकर की। इसके बाद सामूहिक रूप से भारत माता की आरती हुई। कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा सदस्य प्रांतीय परिषद उत्तर प्रदेश के धर्मनाथ खरवार ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र संविधान, स्वतंत्रता, अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। इसे मजबूत बनाने के लिए जागरूकता, आपसी भाईचारा और देश के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि दीप जलाने का उद्देश्य समाज में जागरूकता, सद्भाव और सकारात्मक विचारों का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक देश को नई दिशा दे सकते हैं। धर्मनाथ खरवार ने कहा कि ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का संदेश लोगों तक पहुंचना चाहिए। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में देवेंद्र दुबे, किशन जायसवाल, दीपक पटेल, जितेंद्र पटेल, कविशंकर पाण्डेय, मिथिलेश अग्रहरि, बबलू सिंह, विपिन मौर्या, शिवम शर्मा, प्रदीप गौड़, विशाल त्रिपाठी, आर्यन सिंह, मयंक मणि त्रिपाठी और सूरज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।
महराजगंज में 51-51 दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव:श्रीराम जानकी मंदिर में भारत माता की आरती, लोकतंत्र और एकता का संदेश दिया
और पढ़ें
›
भंडारे में प्रसाद लेते समय युवक की मोटरसाइकिल चोरी:बस्ती के शंकरपुर में हनुमानगंज चौराहे पर हुई घटना
›
डीएम-एसपी ने इकौना में पैदल मार्च किया:दीपावली से पहले बाजारों और मुख्य रास्तों पर सुरक्षा का जायजा लिया
›
छोटी दीपावली पर लेहरा कस्बे में घंटों जाम लगा:खरीदारी के लिए भीड़ और डंपर ट्रकों की आवाजाही से सड़क पर वाहनों की कतारें लगीं
