Home उत्तर प्रदेश धोबिया गांव के बाग में विशालकाय अजगर:काफी सावधानी के साथ टीम ने...

धोबिया गांव के बाग में विशालकाय अजगर:काफी सावधानी के साथ टीम ने अजगर को अपने कब्जे में लिया

0
3

श्रावस्ती। जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के धोबिया गांव में उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब गांव के एक बाग में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। बाग में अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर की विशालकाय काया देखकर लोग सहम गए। ग्रामीणों को आसपास के लोगों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी। इसके बाद गांव वालों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। काफी सावधानी के साथ टीम ने अजगर को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है और गांव में स्थिति सामान्य है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here