बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दिवाली की खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की बाइक रामरेखा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खरीदारी कर लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिलीप चौहान निवासी सकरवाल, थाना छावनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिलीप शनिवार सुबह करीब 9 बजे छावनी कस्बे में दिवाली की खरीदारी करने गया था। उसने त्योहार के लिए सामान और मिठाई खरीदी। इसके बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर प्रकाश ढाबे के पास रामरेखा पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिलीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल दिलीप को सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का भी पता लगाया जा रहा है।
दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे युवक की मौत:बस्ती में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
और पढ़ें
›
बहादुरपुर में मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन:नगर बाजार, पोखरनी, देवापार और बहादुरपुर की प्रतिमाएं मनोरमा नदी में विसर्जित
›
श्रावस्ती में नवजात की मौत, चार अरेस्ट:निजी अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, हॉस्पिटल सील
›
महराजगंज में लक्ष्मी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन:त्रिमुहानी घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद प्रतिमाएं विसर्जित कीं, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
