दीपावली पर लेहरा के बाजारों में भीड़ रही:मिठाई, पटाखे और पूजा-सजावट के सामान खरीदने पहुंचे लोग

0
0

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा कस्बे में दीपावली पर दुकानों में दिनभर भीड़ रही। सुबह से लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। मिठाई की दुकानों पर लोग परिवार और रिश्तेदारों के लिए लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन, काजू कतली, रसगुल्ला और चमचम खरीदते दिखे। दुकानदार मिठाई बनाने और ग्राहकों को संभालने में जुटे रहे। पटाखों की दुकानों पर बच्चों और युवाओं की भीड़ रही। फुलझड़ी, अनार, चकरी, रॉकेट और नई वैरायटी के पटाखे बिके। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार ग्रीन पटाखों और छोटे पटाखों की मांग ज्यादा रही। लोगों ने पूजा सामग्री, दीये, झालर लाइट, फूल-माला और घर सजाने का सामान भी खरीदा। दिनभर बिक्री के बाद व्यापारियों ने खुशी जताई दीपावली का पर्व लेहरा कस्बे में मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here