बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नगर बाजार में बीती रात 3बजे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में आग लग गई। आग लगते ही सायरन बजने लगा और एटीएम से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। एटीएम मशीन और परिसर को नुकसान होने की आशंका है। सब इंस्पेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एटीएम में कितनी नकदी थी और कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
