सतीश कुमार निगम | ठूठीबारी(निचलौल), महराजगंज3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ठूठीबारी (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक नई पहल हुई है। ठूठीबारी सीमा से नेपाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को भगवान हनुमान जी के दर्शन मिलेंगे।
पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिले की पाल्हीनंदन गांव पालिका ने मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने हाईवे के बीच में हनुमान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की है।
एक खास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय नेता और सीमावर्ती इलाकों के कई लोग मौजूद थे।
इस प्रतिमा की स्थापना से सीमावर्ती इलाकों में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भारत से नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों में इसे लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस कदम से दोनों देशों के बीच पारंपरिक और सांस्कृतिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

































