श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र में दीपावली पर पटाखे चलाते समय दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। एक युवक की हाथ की उंगलियां उड़ गईं, जबकि दूसरे का पंजा झुलस गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के पुरैनिया निवासी अंकुर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान पटाखा फट गया और उनके एक हाथ की उंगलियां उड़ गईं। दूसरी घटना मोहम्मदपुर राजा गांव में हुई। यहां के निवासी मंशाराम पटाखे चलाते समय घायल हो गए। पटाखे की चपेट में आने से उनका हाथ का पंजा झुलस गया। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें
›
मोहम्मद आरिफ आठ साल से लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित कर रहे:मोहनापुर ढाला और बहोरपुर के सीमावर्ती इलाके में आयोजन, दर्जनों युवा हुए शामिल
›
खंडित अंबेडकर प्रतिमा फिर स्थापित कराई गई:बस्ती के रेवटा हरिशरण शुक्ल गांव में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हुई स्थापना
›
गोला दागते समय पटाखा युवक के हाथ में फटा:श्रावस्ती में विनय शर्मा का पंजा झुलसा, इकौना सीएचसी में भर्ती
