![]()
बस्ती के साउघाट शहरी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाथरूम में अत्यधिक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिजनों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय सर्पमित्र घनश्याम बाबा को दी गई। सूचना मिलते ही घनश्याम बाबा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ और अपने तंत्र-मंत्र के पारंपरिक तौर-तरीकों से सांप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि यह सांप बेहद खतरनाक था, जिसके काटने से इंसान की तत्काल मौत हो सकती थी। सांप के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में घनश्याम बाबा ने सांप को सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया।
और पढ़ें
संबंधित खबरें










































