*जिलाधिकारी ने जिले स्तर पर सुरक्षित गर्भसमापन सप्ताह का आयोजन करने हेतु दिये निर्देश*
श्रावस्ती, 01 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। ’’अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भसमापन दिवस’’ 28 सितंबर 2026 के अवसर पर जिला स्तर पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंतरविभागीय अभिशरण एवं संवेदीकरण कार्यशाला बुधवार को सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। उक्त कार्यशाला में डॉ० दीपशिखा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन के संबंध में अद्यतन जानकारी पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुत की एवं आई पास संस्था से डॉ० प्रतीक्षा द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन के संबंध में अद्यतन जानकारी पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुत की गयी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागाध्यक्षों विशेष का महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा अन्य को संवेदित करने पर जोर देने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि साथ ही उक्त हेतु जिले स्तर पर सुरक्षित गर्भसमापन सप्ताह का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है और इसके प्रति किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है।
उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल अधिकारी एम०टी०पी०) डॉ० उदयनाथ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राजपाल सिंह तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० दीपशिखा, डॉ० प्रतिभा तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ इकौना तथा ब्लॉक स्तरीय सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहें। साथ ही आई०पास० संस्था लखनऊ से डॉ० देवेंद्र त्रिपाठी तथा डॉ० प्रतीक्षा द्वारा प्रतिभाग किया गया।











































