बस्ती। जिले के गौर ब्लॉक क्षेत्र के कुर्दा पंडित पुरवा में दीपावली के पावन अवसर पर लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से भव्य पंडाल सजाकर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकर्षक सजावट और मनमोहक पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जागरण कार्यक्रम में गोरखपुर से पहुंचीं प्रसिद्ध भजन गायिका साधना सरगम ने अपनी मधुर आवाज और शानदार भजनों से समां बांध दिया। जैसे ही उन्होंने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए, पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंग गए। उनके गीतों पर लोग देर रात तक झूमते और माता रानी के जयकारे लगाते नजर आए। पूरा पंडाल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में हर वर्ष खासा उत्साह देखने को मिलता है। कमेटी से जुड़े अनिल पांडेय, शिवम पांडेय, दिलीप पांडेय, श्रीप्रकाश पांडेय, संदीप पांडेय, अर्जुन पांडेय, संतोष पांडेय, ओमप्रकाश, अजय पांडेय, विनय पांडेय और प्रदीप पांडेय सहित अन्य स्थानीय लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रुचि लेते हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस भव्य जागरण ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। मां लक्ष्मी के जयकारों और भजनों से कुर्दा पंडित पुरवा की रात भक्तिमय हो उठी।
दीपावली पर कुर्दा में लक्ष्मी जागरण हुआ:साधना सरगम ने रातभर भजन गाए, श्रद्धालु झूमे
और पढ़ें
›
फरेंदा बाईपास हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जेठू साहनी ने दम तोड़ा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
›
महादेवरी गांव में दीपोत्सव मनाया गया:बाबा दुखछोर नाथ और मां कात्यायनी मंदिर दीपों से सजाए गए
›
दीपावली का ‘खास’ तोहफा: मिठाई के बहाने चौकी पर बुलवाकर पुलिस ने किया मानसिक प्रताड़ित
