मल्हीपुर बाजार में दीपावली पर आतिशबाजी हुई:घरों और दुकानों को झालरों, लाइटों और दीपों से सजाया;

0
1

जमुनहा के मल्हीपुर बाजार में दीपावली पर घरों और दुकानों को झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से सजाया गया। शाम को बाजार रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने परिवार के साथ घरों में पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चे, युवा और बुजुर्ग पटाखे फोड़कर दीपावली मनाते नजर आए। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी हुई और पटाखों की आवाज गूंजती रही। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। देर शाम तक बाजार में उत्सव जारी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here