फरेन्दा महराजगंज – 9नवम्बर सुबह 9:00 करीब आनंद नगर से नौतनवा जा रही ट्रेन उदितपुर रेल हाल्ट के करीब ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला और उसकी 4 साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बेटी के साथ रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों को ट्रैक से हटाया और शवों की पहचान करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आनंदनगर चौकी प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल विजय कुमार तिवारी ने बताया कि नौतनवा जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हुई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के समय उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत:महराजगंज में 25 वर्षीय महिला और 4 साल की बेटी रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं
और पढ़ें
›
महराजगंज में घर के शौचालय में घुसा विशालकाय मगरमच्छ:वन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद गंडक नदी में छोड़ा
›
अमोढ़ा के चतुर्भुज मंदिर में अन्नकूट पर भंडारा हुआ:महंत अनिल दास के नेतृत्व में भगवान को 56 भोग लगाया
›
जमुनहा बाजार में सहेलियों ने पटाखे जलाकर मनाई छोटी दिवाली:फुलझड़ी, रॉकेट और छुछड़ी जलाई; दीयों और पटाखों की रोशनी से बाजार जगमगाया
