महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा वन क्षेत्र प्रभाग के सोहगीबरवा गांव के मस्जिद टोला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के शौचालय में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। अचानक मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मगरमच्छ के घर में घुसने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण आरिफ के घर के बाहर जमा हो गए। लोग डर के मारे घर के अंदर नहीं जा रहे थे लेकिन दूर से ही मगरमच्छ को देखने की कोशिश कर रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोगों ने शौचालय का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार मगरमच्छ गांव में घुसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहता है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सतर्कता के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। रस्सी और जाल की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में बंद कर वाहन से गंडक नदी के किनारे ले जाया गया और सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया। वन दरोगा रामफेर ने बताया कि आरिफ के घर के शौचालय में मगरमच्छ घुस गया था। वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया है।
महराजगंज में घर के शौचालय में घुसा विशालकाय मगरमच्छ:वन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद गंडक नदी में छोड़ा
और पढ़ें
›
अमोढ़ा के चतुर्भुज मंदिर में अन्नकूट पर भंडारा हुआ:महंत अनिल दास के नेतृत्व में भगवान को 56 भोग लगाया
›
जमुनहा बाजार में सहेलियों ने पटाखे जलाकर मनाई छोटी दिवाली:फुलझड़ी, रॉकेट और छुछड़ी जलाई; दीयों और पटाखों की रोशनी से बाजार जगमगाया
›
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत:महराजगंज में 25 वर्षीय महिला और 4 साल की बेटी रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं
