
बहराइच के जरवल में राज्य संसाधन केंद्र, उत्तर प्रदेश की ओर से कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रेरकों का प्रशिक्षण बुधवार को हुआ। यह ट्रेनिंग जरवल और कैसरगंज विकासखंड की न्याय पंचायतों में काम करने वाले प्रेरकों के लिए थी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जरवल के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद बहादुर सिंह ने की। इस ट्रेनिंग में 49 महिला और 62 पुरुष प्रेरकों ने हिस्सा लिया। उन्हें कार्यात्मक साक्षरता केंद्रों को चलाने और पढ़ाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में राज्य संसाधन केंद्र के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सुधाकर मान सिंह, प्रोग्राम फैसिलिटेटर आदित्य मोहन त्रिपाठी और न्याय पंचायत समन्वयक कुणाल अवस्थी मौजूद रहे। इनके अलावा भी कई अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान प्रेरकों को साक्षरता केंद्रों को अच्छे से चलाने, शिक्षण के अलग-अलग तरीकों और छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम का मकसद लोगों को पढ़ने-लिखने के साथ रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाले ज्ञान और हुनर से जोड़ना है।
































