श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में पंचायतीराज विभाग द्वारा पंचम वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की 397 ग्राम पंचायतों को प्राप्त धनराशि, व्यय धनराशि तथा ग्राम पंचायत विकास योजना अन्तर्गत प्रस्तावित कार्ययोजना अनुसार कराये गये कार्यो की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचातों को नियत समय में अपना ईयर बुक क्लोज करने एवं आडिट आनलाइन कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होने खराब प्रगति वाले ग्रामों के समस्त एडीओ पंचायत को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत धनराशि खर्च करना सुनिश्चित करें और विकास कार्यो को समय से पूरा करायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




























