महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में 9 साल के सूरज की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन उसे निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अभी साफ नहीं है।
सूरज, रामू हरिजन का बेटा था और पिपरा गांव का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल पिपरा में मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उसे निचलौल अस्पताल ले गए।
सूचना मिलने पर ठूठीबारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
मंगलवार को परिजनों ने रीति-रिवाज के साथ सूरज को दफना दिया। गांव के लोग भी वहां मौजूद थे। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
क्षेत्राधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कराया गया।
महराजगंज में बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:ठूठीबारी में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन; पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
और पढ़ें
›
कप्तानगंज के गांवों में मां लक्ष्मी की पूजा हुई:विधायक कई गांवों में पहुंचे, श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया
›
एमएनटी न्यूज़ भारत | आज की 10 बड़ी सुर्खियां बुधवार | 11 नवंबर 2026
›
महदेइया गांव में पांच दिवसीय गणेश-लक्ष्मी पूजा शुरू:कलश यात्रा के बाद स्थापित की गईं प्रतिमाएं, कथावाचक कौशलेंद्र दास जी महाराज ने सुनाई कथा
