कप्तानगंज के गांवों में मां लक्ष्मी की पूजा हुई:विधायक कई गांवों में पहुंचे, श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

0
4

बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मां लक्ष्मी की पूजा और भंडारे हुए। विधायक अतुल चौधरी भी गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। कप्तानगंज, पोखरा और रानीपुर समेत कई गांवों में पूजा पंडाल लगाए गए। वहां मां लक्ष्मी की पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया और भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अतुल चौधरी ने पूजा पंडालों में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों, आयोजकों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। रानीपुर, सल्हदीपुर, सिकोलिहवा, पतीला, मढ़रहवा, चेरुइया, पिपरा, वनघुसरा, शिवपुर, ठोठरी, सरनागी, कंचनपुर, रानीपुर बाबू, कहिया, इटवा कुनगाई, रामापुर (महुआडाबर) और मसही में भी पूजा और धार्मिक कार्यक्रम हुए। इन गांवों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रमों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन गांव के लोगों को एक साथ जोड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here