भैया दूज पर भुरकी की खरीदारी तेज:जमुनहा बाजार में रौनक, बहनों के घर जाने की तैयारी में भाई

0
1

श्रावस्ती जिले के जमुनहा इलाके में भैया दूज को लेकर बाजार में खरीदारी तेज है। भाई बहनों के घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और बाजार में भुरकी की दुकानों पर भीड़ दिख रही है। भैया दूज पर बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई बहनों को उपहार और मिठाई देते हैं। इस परंपरा के लिए सुबह से जमुनहा बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंचे। भुरकी की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोग अपनी जरूरत के मुताबिक भुरकी, मिठाई, फल, कपड़े और उपहार खरीदते दिखे। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार भैया दूज पर भुरकी की मांग पिछले साल से ज्यादा है। सुबह से दुकानों पर ग्राहक आ रहे हैं। भाइयों ने बताया कि वे बहनों के घर खाली हाथ नहीं जाएंगे। वे उनके लिए भुरकी और मिठाई ले जा रहे हैं। कोई बाइक से, कोई साइकिल से तो कोई पैदल बहन के घर जाने की तैयारी कर रहा है। बहनें भी भाइयों के स्वागत की तैयारी में हैं। घरों में तिलक की थाली सजाई गई है और पकवान बनाए जा रहे हैं। घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि भैया दूज पर भुरकी के साथ मिठाई, फल और उपहार की बिक्री भी बढ़ी है। दीपावली के बाद बाजार में फिर रौनक दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here