नौव्वा पुरवा से गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकला:श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चौबेडीह के जमुन्ही घाट पहुंचे

0
0

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के मजरा नौव्वा पुरवा में गुरुवार को गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। ये प्रतिमाएं दीपावली पर स्थापित की गई थीं। कई दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। श्रद्धालु जुलूस में गणेश और लक्ष्मी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। कमेटी अध्यक्ष रमेश कुमार यादव उर्फ मंटू ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन चौबेडीह स्थित जमुन्ही घाट पर किया जाएगा। जुलूस नौव्वा पुरवा से निकलकर अलग-अलग रास्तों और गांवों से होते हुए घाट पहुंचेगा। जुलूस के दौरान हरदत्त नगर गिरंट थाने की पुलिस सुरक्षा के लिए साथ रही। पुलिसकर्मी सुरक्षा और रास्ते पर आने-जाने पर नजर रखे हुए थे। श्रद्धालुओं ने अगले साल फिर आने की कामना के साथ गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं को विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here