Home उत्तर प्रदेश बिलासपुरवा खड़ंजा पर कीचड़ और जलभराव:ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में...

बिलासपुरवा खड़ंजा पर कीचड़ और जलभराव:ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा

0
10


बहराइच जिले की ग्राम सभा भावनियापुर बनघुसरी मजरा बरुहा सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमे गंदे पानी के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बारिश के बाद यह स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस खड़ंजा सड़क पर पानी जमा रहने से यह समस्या काफी समय से है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलने का डर बना रहता है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराकर इस समस्या का समाधान किया जाए। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामनिवास गुप्ता से बात की गई। उन्होंने बताया कि खड़ंजा सड़क का निर्माण निचले स्तर पर हुआ है, जिसके कारण पानी की निकासी की समस्या है। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति को देखते हुए जल निकासी की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक उनकी परेशानी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रधान से कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here