करवा चौथ की खरीदारी के लिए आनंद नगर में भीड़:महिलाएं गुरुवार को पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी

0
3

फरेंदा नगर पंचायत आनंद नगर के बाजारों में करवा चौथ को लेकर भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को महिलाओं ने पूजा सामग्री, करवा, छलनी, पूजा की थाली, मिठाइयां और श्रृंगार का सामान खरीदा।
गुरुवार को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। मान्यता के अनुसार, वे शाम को करवा चौथ की कथा सुनेंगी और पूजा करेंगी। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण करेंगी और व्रत खोलेंगी।
आनंद नगर के बाजारों में महिलाएं पूजा सामग्री के साथ साड़ी, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और अन्य श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। बाजारों में खरीदारी के चलते रौनक दिखाई दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here