श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार शाम टंडवा पुलिया के पास दोनों को पकड़ा। उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और दो फर्जी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज गांव के रहने वाले सुनील उर्फ छोटू और भूरे उर्फ मुख्तार अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने श्रावस्ती समेत दूसरे जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की। वे चोरी की बाइकें नेपाल ले जाते थे। वहां फर्जी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज तैयार कराकर उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। तीन मोटरसाइकिलें बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से पैशन प्रो, प्लेटिना और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा दो फर्जी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सुनील उर्फ छोटू के खिलाफ श्रावस्ती और बहराइच में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, भूरे उर्फ मुख्तार अहमद के खिलाफ बहराइच के कोतवाली देहात थाने में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने टीम का नेतृत्व किया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
श्रावस्ती में बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 मोटरसाइकिलें बरामद, नेपाल में ले जाकर बेचते थे गाड़ी
और पढ़ें
›
Karwa Chauth in Shravasti | Women Break Fast After Moon Sighting
›
घुघली में महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा:बारिश और बादलों के बीच चांद देखकर खोला उपवास, पति की लंबी उम्र की कामना से की पूजा
›
बस्ती में मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत:आसमान में छाए रहे बादल, देर तक इंतजार के बाद अपनाया डिजिटल तरीका
