BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पोशाकों की मांग बढ़ी:बाजार में पोशाक से...

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पोशाकों की मांग बढ़ी:बाजार में पोशाक से आभूषण तक सजे, दुकानदारों को तीन से चार गुना बिक्री की उम्मीद

0
5


बलरामपुर में जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर की दुकानें लड्डू गोपाल की आकर्षक पोशाकों, मुकुट, बांसुरी, हार, माला, आभूषण, झूले और पूजा-सजावट की सामग्री से सज गई हैं। जन्माष्टमी नजदीक आते ही श्रद्धालु अपने घरों में विराजमान लड्डू गोपाल के लिए नई पोशाक और श्रृंगार सामग्री खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। दुकानों पर कान्हा की पोशाकों में कई रंग, डिजाइन और आकार की वैरायटी मौजूद है। छोटे से लेकर बड़े आकार तक के लड्डू गोपाल के लिए पोशाक और आभूषण लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि हर साल इन सामानों की मांग बढ़ रही है। दुकानदार लक्की गुप्ता ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार लड्डू गोपाल की पोशाक, आभूषण और अन्य श्रृंगार सामग्री की मांग ज्यादा रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने पिछले साल से करीब तीन से चार गुना ज्यादा सामान मंगाया है। लक्की गुप्ता के अनुसार, पहले लोग लड्डू गोपाल को घर में बाल स्वरूप में पूजते और उनकी देखभाल करते थे। अब श्रद्धालु उन्हें अपने कान्हा और परिवार के सदस्य के रूप में सजाने-संवारने लगे हैं। यही वजह है कि हर साल उनकी पोशाक और श्रृंगार सामग्री की बिक्री बढ़ रही है। बाजार में लड्डू गोपाल के लिए पारंपरिक और आकर्षक डिजाइन वाली पोशाकें मौजूद हैं। इनमें रंग-बिरंगे कपड़ों के साथ मुकुट, मोरपंख, हार, माला, कंगन, बांसुरी और अन्य श्रृंगार सामग्री भी शामिल है। श्रद्धालु अपनी पसंद और लड्डू गोपाल के आकार के हिसाब से पोशाक और आभूषण खरीद रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि इस बार कई जिलों से ग्राहक बाजार में आ रहे हैं। इससे कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। जन्माष्टमी तक बिक्री और बढ़ने की संभावना है। लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार के साथ उनके लिए आकर्षक झूले भी बाजार में सजे हैं। अलग-अलग डिजाइन और आकार के झूलों की कई वैरायटी उपलब्ध है। दुकानदार के अनुसार, झूलों की कीमत करीब 250 रुपये से शुरू होकर आकार और डिजाइन के हिसाब से दो हजार रुपये तक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here