महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जिगिनिहां बैरियर स्थित घोंघी नदी घाट पर बुधवार को लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर घाट पहुंचे। इस साल कुल 34 प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। अब तक 30 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है और बाकी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है। मौके पर फरेंदा तहसील के तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिसकर्मी तैनात रहे। अभय नारायण सिंह ने टीम के साथ घाट पर निगरानी रखी, ताकि विसर्जन के दौरान अव्यवस्था न हो। ग्राम प्रधान राजाराम ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन का सहयोग किया।
और पढ़ें
›
Basti Amahata Ghat CCTV Surveillance
›
लक्ष्मणपुर बाजार से निकली प्रतिमा विसर्जन यात्रा:श्रावस्ती के बहादुरपुर घाट पर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जित, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
›
भद्रकाली के भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया:बृजमनगंज में देर रात तक चला आयोजन, कल नगर भ्रमण के बाद होगा प्रतिमा विसर्जन
