आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में सिसवा नगरपालिका के चौधरी चरण सिंह वार्ड खेसरारी निवासी प्रगतिशील कृषक राजकुमार यादव ने नई पहल की है। उन्होंने गन्ने की खेती में STP (सीडलिंग ट्रांसप्लांटिंग प्लांट) विधि अपनाकर समय की बचत के साथ सहफसली खेती का प्रयोग किया है।
राजकुमार यादव ने गन्ने की Co.20016 एवं Co.21012 प्रजातियों की नर्सरी करीब 40 दिन पहले STP विधि से तैयार की थी। गुरुवार को धान की फसल की कटाई के बाद उन्होंने तैयार नर्सरी के पौधों की खेत में रोपाई कराई। इसके लिए ट्रेंच विधि अपनाई गई। खास बात यह रही कि गन्ने की रोपाई के साथ ही उन्होंने सहफसल के रूप में आलू की बुवाई भी कराई।
इस तकनीक के जरिए किसान एक ही खेत में गन्ने के साथ दूसरी फसल लेकर अतिरिक्त उत्पादन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। पारंपरिक खेती की तुलना में आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर कृषि कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं लाभकारी बनाने की दिशा में यह प्रयोग महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गन्ने की इस आधुनिक खेती का आईपीएल चीनी मिल के गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह ने गुरूवार को खेत पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने STP विधि से तैयार नर्सरी के पौधों की रोपाई और ट्रेंच विधि के साथ आलू की सहफसली बुवाई का अवलोकन किया। उन्होंने राजकुमार यादव के इस प्रयास की सराहना करते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की पहल को उत्साहवर्धक बताया।
सिसवा में गन्ने की खेती में नई तकनीक से नवाचार:प्रगतिशील किसान ने अपनाई STP तकनीक, आलू की सहफसली खेती को दिया बढ़ावा
और पढ़ें
›
पचवस शिव मंदिर में छठ घाट की तैयारी शुरू:बेदियों पर रंगाई-पुताई और परिसर में सफाई का काम जारी
›
श्रावस्ती पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए:मल्हीपुर के वीरगंज चौराहे पर यातायात माह के तहत मुफ्त टेप बांटे, चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए
›
रजापुर में सामुदायिक शौचालय की स्थिति बदहाल:सफाई के नाम पर 46 हजार रुपए का भुगतान, बीडीओ ने जांच और कार्रवाई की बात कही
