रात में वाहनों को दूर से पहचानने और सड़क हादसों की आशंका कम करने के लिए श्रावस्ती पुलिस ने मुफ्त रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। यातायात माह के तहत मल्हीपुर थाना क्षेत्र के वीरगंज चौराहे पर मीट एंड ग्रीट अभियान चलाया गया। अभियान में ट्रैक्टर, डम्पर और ऑटो रिक्शा समेत कई वाहनों पर टेप लगाए गए। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों की मौजूदगी और दूरी का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी बताया। पुलिस ने राह-वीर योजना की जानकारी देकर लोगों को सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तय गति सीमा में वाहन चलाने और नशे में गाड़ी नहीं चलाने को कहा गया। अभियान के अंत में पम्पलेट बांटे गए और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चले अभियान में यातायात पुलिस की टीम शामिल रही।
श्रावस्ती पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए:मल्हीपुर के वीरगंज चौराहे पर यातायात माह के तहत मुफ्त टेप बांटे, चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए
और पढ़ें
›
रजापुर में सामुदायिक शौचालय की स्थिति बदहाल:सफाई के नाम पर 46 हजार रुपए का भुगतान, बीडीओ ने जांच और कार्रवाई की बात कही
›
दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर:बस्ती के शंकरपुर में नाई बुद्धराम की दुकान से 500-600 रुपए चोरी
›
गोंडा जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी:श्रावस्ती में आधा दर्जन से अधिक घायल, एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया गया
