पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA वार्ता, AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा

0
3

डिजिटल डेस्क, विशाखापत्तनम। कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने गुरुवार को बताया कि भारत के साथ व्यापार वार्ता का छठा दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने होने वाली संभावित कनाडा यात्रा से पहले व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को अंतिम रूप दे दिया जाए।

सिद्धू ने व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की। दोनों पक्षों ने ऊर्जा, यूरेनियम, महत्वपूर्ण खनिजों और निवेश को मुख्य आधार के रूप में रेखांकित किया।

FTA पर आखिरी दौर की चर्चा

सिद्धू ने बताया कि कनाडा अपनी एलएनजी परियोजनाओं का विस्तार कर रहा है और अगले पांच सालों में उसने दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक बनने का लक्ष्य रख रहा है। इससे कनाडा, भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने में मदद कर सकेगा।

और पढ़ें
› विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत › विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत श्रावस्ती। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार निदेशालय, उ0प्र0, 1018 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैण्ड रु 9300-34800, ग्रेड वेतन रु 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेविल 8 में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसके तहत कोषागार श्रावस्ती में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिस पर कोषागार के समस्त साथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। › विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत श्रावस्ती। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार निदेशालय, उ0प्र0, 1018 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैण्ड रु 9300-34800, ग्रेड वेतन रु 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेविल 8 में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसके तहत कोषागार श्रावस्ती में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिस पर कोषागार के समस्त साथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।

कनाडा भारत में एक प्रमुख निवेशक बना हुआ है, जहां संस्थागत निवेशकों और पेंशन फंडों (जैसे फेयरफैक्स) ने 100 अरब डालर से अधिक का निवेश किया है। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इस साल मई में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कनाडा यात्रा के दौरान दोनों देशों के उद्योग संगठनों ने एक रिपोर्ट फ्रॉम इंडिया टू कनाडा: इकोनमिक इंपैक्ट एंड एंगेजमेंट (भारत से कनाडा: आर्थिक प्रभाव और जुड़ाव) का दूसरा संस्करण जारी किया गया था।

यह रिपोर्ट कनाडाई अर्थव्यवस्था में भारतीय कंपनियों के महत्वपूर्ण और बढ़ते योगदान को उजागर करती है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 50 भारतीय कंपनियों ने कनाडा में करीब 11 अरब कनाडाई डालर का निवेश किया है, जिससे पूरे देश में 33 हजार से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here