लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव से मां महालक्ष्मी की प्रतिमा लेकर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा महादेवा चौराहा और गौराधुंधा मार्ग से होते हुए लालगंज घाट पहुंची। रास्ते में डीजे पर भक्ति गीत बजाए गए और श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते रहे। महादेवा चौराहे पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रतिमा के दर्शन किए। सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे। प्रतिमा को सजाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली से लालगंज घाट ले जाया गया। ट्रॉली पर मौजूद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान प्रसाद भी बांटा गया। युवा और अन्य श्रद्धालु भक्ति गीतों पर शामिल हुए। कई लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
और पढ़ें
›
ठूठीबारी में छठ घाटों की सफाई शुरू:निचलौल तहसील के प्रशासक अजीत कुमार खुद संभाल रहे कमान
›
35 साल पुराने मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन:श्रावस्ती में एक ही गांव के 7 वारंटी घर से गिरफ्तार; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
›
चौपरिया में आठ काउंटरों वाला आधार केंद्र शुरू:रोज 200 से 220 कार्ड बन रहे; नए कार्ड का पंजीकरण मुफ्त
