फरियादी से दुर्व्यवहार के आरोप में चौकी प्रभारी निलंबित:श्रावस्ती एसपी ने एसआई अमित प्रताप सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए

0
3

श्रावस्ती में फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार और पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कार्रवाई की है। उन्होंने भंगहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शुक्रवार शाम 4 बजे पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। फरियादी ने लगाया गाली-गलौज करने का आरोप मामला कोतवाली भिनगा क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी पुत्तू लाल पुत्र द्वारिका प्रसाद की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 10 नवंबर की रात चौकी प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मां-बहन की गालियां दीं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई गई। इसमें उपनिरीक्षक के खिलाफ पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अनियमितता सामने आई। एसपी ने विभागीय जांच के दिए आदेश पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कृत्य को गंभीर कदाचार मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही विभागीय जांच के आदेश देकर मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here