Home Uncategorized मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को...

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जा रहा जागरूक

0
3

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जा रहा जागरूक

श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से जनपदव्यापी जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में शक्ति मोबाइल टीम में तैनात म0आ0 प्रिया मिश्रा व म0आ0 शांति शुक्ला द्वारा थाना भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनकटवा, ग्राम दहाना एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कुननपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही उन्हें किसी भी विषम परिस्थिति में बिना भय के पुलिस से सहायता लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाली ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं ऑनलाइन उत्पीड़न के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।जागरूकता अभियान के दौरान महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) की जानकारी देकर इनके प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
श्रावस्ती पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपदव्यापी जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।
श्रावस्ती पुलिस — सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here