Home लेटेस्ट न्यूज़ प्रभारी निरीक्षक ने घायल महिला को गोद में उठाया:सड़क किनारे अचेत पड़ी...

प्रभारी निरीक्षक ने घायल महिला को गोद में उठाया:सड़क किनारे अचेत पड़ी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

0
13


बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी एक घायल महिला को अपनी गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाया। महिला को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे थैलिया गांव के पास हुई। 55 वर्षीय गायत्री देवी नामक महिला अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल होकर सड़क किनारे बेसुध पड़ी थीं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की नजर उन पर पड़ी। बिना देर किए, प्रभारी निरीक्षक ने खुद महिला को गोद में उठाया और पास के चिकित्सक शिवसरण सिंह के यहां ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सक ने तुरंत महिला का उपचार शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें महिला घायल अवस्था में मिली थी। उसे तत्काल उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के साथ घटना की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here