हरैया में कार डिवाइडर से टकराई:चालक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल बस्ती रेफर

0
2

हरैया में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरैया ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार तेज थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर यातायात धीमा रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here